मित्रों ! छठ-पर्व के अवसर पर दो छठ-गीत प्रस्तुत कर रहा हूँ | पहला गीत लिखा है मेरी माँ श्रीमती शैलकुमारी ने और दोनों गीतों को स्वर दिया है मेरी धर्मपत्नी श्रीमती कंचनलता और मेरी पुत्री शाम्भवी ने ....
शुक्रवार, 8 नवंबर 2013
गुरुवार, 31 अक्टूबर 2013
जब भी जली है बहू जली है- दहेज़ पर एक रचना
मित्रो,
आज आप के लिए दहेज़ पर एक रचना प्रस्तुत कर रहा हूँ | आप ने अक्सर देखा होगा जब भी
ऐसी कोई खबर आती है तो उसमें सिर्फ बहू जलती है और वह भी तब जब कोई नहीं रहता, सभी
जलने के बाद ही पंहुचते है | ख़ास तौर से सीधी-साधी बहुओं के साथ ये ज्यादा होता है
| काश ! लोग सभी को इंसान समझते...
जब भी जली है बहू जली है सास कभी भी नहीं जली है |
जब भी जली सब दूर रहे हैं पास कभी भी नहीं जली है |
जितना भी मिलता जाता है उतना ही कम लगता है,
और मिले कुछ और मिले ये आस कभी भी नहीं जली है |
हम हिन्दू तो मरने पर ही लाश जलाया करते हैं,
वो जीते-जी जली है उसकी लाश कभी भी नहीं जली है |
कभी-कभी कुछ ऐब भी अक्सर चमत्कार दिखलाते हैं,
सीधी-साधी जल जाती बिंदास कभी भी नहीं जली है |
इस रचना को यू-ट्यूब जरुर पर सुनिए-
Copyright@PBChaturvedi
रविवार, 27 अक्टूबर 2013
बुधवार, 14 अगस्त 2013
भारत माँ हम तेरे बच्चे
स्वतंत्रता-दिवस पर देशभक्ति पर आधारित एक बालगीत प्रस्तुत कर रहा हूँ...
भारत माँ हम तेरे बच्चे,आज शपथ ये खायेंगे |
वक्त पड़ा तो तेरी खातिर, सर को भी कटायेंगे |
हम तेरी गोदी में रहते, हँसते, खाते, पीते हैं,
तेरी ममता की छाया में, हम सारे ही जीते हैं,
हमको आज़ादी दी तूने, जीवन में कुछ करने की,
हमको आज़ादी दी तूने, जैसे चाहे रहने की,
अपनी इस आज़ादी को हम, कैसे भला भुलायेंगे....

चाहे राम हो, कृष्ण हो चाहे, बुद्ध, महावीर, साईं हों,
नानक, तुलसी, सूरदास हों, मीरा, लक्ष्मीबाई हों,
राजगुरु, सुखदेव, भगतसिंह, गांधी या आज़ाद हों,
तेरी माटी में सब जन्मे, हम भी इनके बाद हों,
अपने कर्मों से हम इनमें, अपना नाम लिखायेंगे....

सभी को स्वतंत्रता-दिवस पर बहुत बहुत बधाई...बुधवार, 17 जुलाई 2013
तुम क्या दोगे साथ, किसी का कोई साथ नहीं देता है
प्रस्तुत है एक रचना जो मुझे उम्मीद है आपको अवश्य पसंद आयेगी...
तुम क्या दोगे साथ किसी का कोई साथ नहीं देता है |
सच्ची है ये बात किसी का कोई साथ नहीं देता है |
मतलब की यें बातें हमको आपस में जोड़े रखती हैं,
हरदम ये हालात किसी का कोई साथ नहीं देता है |
हमने तुमको अपना समझा गलती मेरी माफ़ करो तुम ,
याद रहेगी बात किसी का कोई साथ नहीं देता है |
सच्चाई को देर से जाना अपनी ख़ता तो बस इतनी है,
जानी खा कर मात किसी का कोई साथ नहीं देता है |
उम्मीदों से आते हैं पर खाली हाथ चले जाते हैं,
कह उठते ज़ज्बात किसी का कोई साथ नहीं देता है |

सदस्यता लें
संदेश (Atom)