रविवार, 5 जुलाई 2009

बडी़ मुश्किल है बोलो क्या बताएं

बड़ी मुश्किल है बोलो क्या बताएं।
न पूछो कैसे हम जीवन बिताएं।

अदाकारी हमें आती नही है,
ग़मों में कैसे अब हम मुस्कुराएं।

अँधेरा ऐसा है दिखता नही कुछ,
चिरागों को जलाएं या बुझाएं।

फ़रेबों, जालसाजी का हुनर ये,
भला खुद को ही हम कैसे सिखाएं।

सियासत अब यही तो रह गई है,
विरोधी को चलो नीचा दिखाएं।

अगर सच बोल दें तो सब खफ़ा हों,
बनें झूठा तो अपना दिल दुखाएं।

ये माना मुश्किलों की अब घडी़ है,
‘अनघ’ उम्मीद हम फिर भी लगाएं।

Copyright@PBChaturvedi

10 टिप्‍पणियां:

  1. बड़ी सकारात्मक सोच का शेर है.

    ये माना मुश्किलों की ये घडी़ है,
    चलो उम्मीद हम फिर भी लगाएं।
    ग़ज़ल अच्छी है.
    - विजय

    जवाब देंहटाएं
  2. अँधेरा ऐसा है दिखता नही कुछ,
    चिरागों को जलाएं या बुझाएं।

    ACCHI METERIC GHAZAL...

    जवाब देंहटाएं
  3. अदाकारी हमें आती नही है,
    ग़मों में कैसे अब हम मुस्कुराएं।

    लाजवाब शेर है............ poori ग़ज़ल खूबसूरत........... mahaktaa huva ehsaas है

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह इतना शानदार, ख़ूबसूरत और लाजवाब ग़ज़ल लिखा है आपने कि कहने के लिए अल्फाज़ कम पर गए!

    जवाब देंहटाएं
  5. अदाकारी हमें आती नही है,
    ग़मों में कैसे अब हम मुस्कुराएं।
    प्रसन्नजी वदन चतुर्वेदी! बडा अच्छा लगा जब आप हे प्रभु पर पधारे।
    आपकी यह कविताओ की दो लाईनो मे मुझे अपनत्व लगा।

    हार्दिक मगलभावनाओ सहीत
    आभार
    मुम्बई टाईगर
    हे प्रभु यह तेरापन्थ

    जवाब देंहटाएं
  6. अँधेरा ऐसा है दिखता नही कुछ,
    चिरागों को जलाएं या बुझाएं।

    Umda gazal !

    जवाब देंहटाएं
  7. अदाकारी हमें आती नही है,
    ग़मों में कैसे अब हम मुस्कुराएं।

    वाह वाह...क्या शेर कहा है...पूरी ग़ज़ल ही बेहद असरदार है...बधाई...
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  8. आपकी सारी ग़ज़लें बहुत खूबसूरत हैं

    जवाब देंहटाएं